Tarot Card Rashifal (23rd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 04:30 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन कारोबार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। स्टॉक मार्किट से जुड़े जातकों को भारी मुनाफा होगा। छात्र खेल कूद के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मेष राशि वालों आज का दिन कारोबार की दृष्टि से अच्छा रहेगा। स्टॉक मार्किट से जुड़े जातकों को भारी मुनाफा होगा। छात्र खेल कूद के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक कार्यों में अपना सहयोग देंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वाले आज पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में गति आएगी। किसी धार्मिक आयोजन पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। शाम को किसी खास परिजन के साथ मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज व्यापारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। युवा वर्ग किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी बड़ी डील का प्रस्ताव मिलने के योग है। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। माइग्रेन की तकलीफ बढ़ सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी असहाय की मदद करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। परिवार में माहौल शांतिमय बना रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों व्यापार में धन लाभ के साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। युवा वर्ग करियर को लेकर परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी निकट परिजन से विवाद होने की संभावना है। 

कन्या राशि वालों आज सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार को लेकर उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। घरेलू कामों को लेकर जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। सिर दर्द की शिकायत रहेगी, ध्यान रखें।

तुला राशि वालों किसी प्रॉपर्टी में निवेश आपके लिए नुकसान साबित हो सकता है। अभी किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन न करें। मानसिक तौर पर अस्वस्थ  महसूस करेंगे। जितना हो सके अपने आप को सकारात्मक रखें। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। किसी बड़ी डील का ऑफर मिल सकता है। पुराने मित्रों संग घूमने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी मनचाही इच्छा पूरी कर सकता है। सेहत उत्तम रहेगी।  

धनु राशि वालों आज का दिन थकान भरा रहेगा। काम के सिलसिले में बाहरी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। वर्किंग महिलाओं पर काम का बोझ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। 

मकर राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों को छोड़कर अपने काम पर फोकस करें। महिलाओं को कमर दर्द की समस्या सता सकती है।

कुंभ राशि वालों साझेदारी संबंधी कार्यों में गति आएगी। बिजनेस पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए किए प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

मीन राशि वालों ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति को खुद से दूर रखें तो बेहतर होगा। आर्थिक लेनदेन के कार्य अभी स्थगित रखें। माता-पिता की किसी बात का आपको बुरा लग सकता है। संतान के बुरे व्यवहार से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!