Edited By Anu Malhotra,Updated: 25 Jun, 2026 08:27 AM

नेपाल में गुरुवार सुबह हल्का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। यह झटका सुबह 5:21 बजे आया और इसकी गहराई करीब 25 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार,...
काठमांडू: नेपाल में गुरुवार सुबह हल्का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। यह झटका सुबह 5:21 बजे आया और इसकी गहराई करीब 25 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की उथली गहराई वाले भूकंप अक्सर सतह पर ज्यादा कंपन पैदा कर सकते हैं, जिससे झटके ज्यादा महसूस होते हैं।
वैज्ञानिक भूकंप की गहराई को तीन हिस्सों में बांटते हैं- उथला (0–70 किमी), मध्यम (70–300 किमी) और गहरा (300–700 किमी)। उथले भूकंप ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं क्योंकि इनका असर जमीन की सतह पर सीधे और तेज़ होता है।
जापान में भी भूकंप के तेज झटके
उधर जापान में भी भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इवाते क्षेत्र के पास भूकंप आया, जिसमें कुछ जगहों पर तेज कंपन महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता लगभग 6-अप (6-upper) तक बताई गई। जापान की नेतृत्व ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और राहत व निगरानी कार्य तेजी से जारी हैं।
इस बीच, अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) ने वेनेजुएला के पास भी दो बड़े भूकंप दर्ज किए। इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई, जिसका केंद्र सैन फेलिप के पास था। रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमानों में हताहतों की संख्या काफी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि स्थिति का पूरा आकलन अभी जारी है।