Tarot Card Rashifal (17th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 01:59 PM

tarot card rashifal

मेष- आज बिजनेस के काम को व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का मार्गदर्शन बहुत फायदा दे

मेष- आज बिजनेस के काम को व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का मार्गदर्शन बहुत फायदा दे सकता है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे। सिंगल लोगों को विवाह के लिए उचित रिश्ते आ सकते हैं।

वृष- आज धन प्राप्ति के सुगम मार्ग मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, पाठ-पूजा में मन लगेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।

मिथुन- कोई बड़ा कार्य शुरू करने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। युवा मौज-मस्ती के चक्कर में जरूरी काम करने में असमर्थ रहेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां से सुखद खबर मिलने की संभावना है। शरीर में थकान की वजह से आलस बना रहेगा।

कर्क- काफी दिनों से जिस काम को लेकर चिंतित थे, वह आज पूरा होने की संभावना है। अच्छे प्रदर्शन की वजह से ऑफिस में वाहवाही के पात्र बनेंगे। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन परेशान हो सकता है। घर के जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह- आज व्यापार को आगे ले जाने के लिए नई-नई तरकीब सोचेंगे। ऑफिस में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। पेट में हल्का दर्द परेशान करेगा।

कन्या- आज गहराई से सोच-विचार कर ही कोई फैसला लें। ऑफिस में समस्याओं का समाधान ढूढ़ने में सफल रहेंगे। छात्रों को जीवन में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी।

तुला- आज बिजनेस संबंधी काम बिना किसी दिक्कत के पूरे होते हुए दिखाई देंगे। ऑफिस में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने से मन को बहुत सुकून मिलेगा। युवा वर्ग अपने गुस्से को थोड़ा नियंत्रण में रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में राहत देखने को मिलेगी।

वृश्चिक- आज शेयर मार्किट में जो परेशानी चल रही थी वह दूर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किये गए फैसले भविष्य में नुकसान पहुंचा सकते हैं। छात्र निजी कामों की वजह से पढ़ाई के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सेहत सही रहेगी।

धनु- आज ऑफिस में हर काम को गंभीरता से करेंगे। व्यापार में किसी बाहर वाले से बात करते समय सावधानी बरतें। युवाओं को करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर विस्तार से उन्हें अपने मन की बात समझाएंगे।

मकर-  इस वक्त काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है, इससे काम करने के तरीकों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत के मुताबिक नतीजा मिलेगा। घुटनों में दर्द बना रहेगा।

कुंभ- आज किसी कारणवश कार्यक्षेत्र में निजी काम के लिए समय निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। पुराने समय से चल रहा कोर्ट-कचहरी का रुका हुआ काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन- आज आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप उन्हें मुंह तोड़ जवाब देंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। गले का दर्द तकलीफ देगा।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!