Tarot Card Rashifal (3rd August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 03 Aug, 2025 06:53 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आप नई जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन धैर्य रखें। किसी करीबी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आप नई जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन धैर्य रखें। किसी करीबी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

वृष- आज कामकाज में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। बदलते मौसम की वजह से खांसी-जुकाम होने की संभावना है।

मिथुन- आज सोच-समझकर बोलें क्योंकि आपकी बातें किसी को चुभ सकती हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी रिश्तेदार के घर अचानक से जाना पड़ सकता है।

कर्क- आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका है। पुराने मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेगी लेकिन नींद न आने की वजह मन मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा।
 
सिंह- आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। किसी नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा आपको मिलता हुआ दिखाई देगा। साथी के साथ शॉपिंग पर जाने का मौका मिलेगा।

कन्या- आज काम में एकाग्रता बनाए रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह फायदेमंद रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। नौकरी में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला- आज आपका रचनात्मक कामों में मन लगेगा। यात्रा का योग है, जो लाभकारी रहेगी। किसी से वाद-विवाद से बचें। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक- आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। परिवार में तालमेल बनाए रखें। व्यापार में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव ठीक हो जाएगा।

धनु- आज मानसिक शांति बनी रहेगी। पढ़ाई-लिखाई या रिसर्च में लगे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। कोई नई योजना सफल हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, सोच-समझ कर बोलें।

मकर- आज प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं उन्हें अपने काम पर ध्यान देना होगा।

कुम्भ- आज बिज़नेस में लाभ के योग हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन- आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निर्णय सोच-समझकर लें। कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। सेहत को  लेकर जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!