Tarot Card Rashifal (6th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 01:19 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कारोबार में काफी मुनाफा देखने को मिल सकता है। युवा वर्ग के सारे काम बहुत ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। यात्रा पर

मेष- आज कारोबार में काफी मुनाफा देखने को मिल सकता है। युवा वर्ग के सारे काम बहुत ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। यात्रा पर जाने से पहले अपने दस्तावेजों को ध्यान से रखें। दोस्तों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। पैर में दर्द हो सकता है।

वृष- आज का दिन वृष राशि वालों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्रों का संगीत या कला के प्रति रुझान बढ़ सकता है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मिथुन- आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत में सुधार होने की संभावना है।

कर्क-  कारोबारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सारा ध्यान बस काम पर ही रहेगा। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। खराब सेहत के लिए डॉक्टर से सलाह लें।  

सिंह-  आज पुरानी बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ के साथ किया गया काम सफल साबित होगा। जो लोग पढ़ाई के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नए मौके मिलने की सम्भावना है। सेहत ठीक रहेगी लेकिन खान-पान का ध्यान रखें। 

कन्या- आज पुराने निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी बिगड़े काम में सहयोग कर सकता है। नया व्यापार करने की योजना बनाएंगे। घर के कामों में साथी मदद करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पेट दर्द हो सकता है।

तुला-  आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करने में मदद करेगी। किसी बात को लेकर परेशान थे तो आपकी टेंशन ख़त्म होगी। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।  

वृश्चिक-  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेंगे। बच्चों का मन नई-नई चीजें खरीदने को करेगा। इस राशि के युवा अपने मन को शांत करने के लिए रोमांटिक गीतों का सहारा लेंगे। 

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। रुठी खुशियां जीवन में दोबारा दस्तक देंगी। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी हर समस्या हल हो सकती है। सेहत को लेकर सजगता बरतें, मौसम के अनुसार भोजन करें।

मकर- कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। पुराने किसी मित्र से अपनी उलझन को लेकर बात कर सकते हैं। छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। परिवार के किसी मेंबर की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कुंभ-   किसी बड़े व्यापार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोस्त की कही हुई किसी बात से परेशान रहेंगे।

मीन- आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के युवा अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। संतान को सफलता मिलने से खुशी में इजाफा होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!