Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Aug, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल, उत्साहवर्धक और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। लंबे समय से मन में चल रही किसी नई योजना को आकार देने का अवसर मिलेगा।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल, उत्साहवर्धक और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। लंबे समय से मन में चल रही किसी नई योजना को आकार देने का अवसर मिलेगा। आपकी दूरदर्शी सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करेंगे।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज यदि आप किसी नए कार्य, परियोजना या व्यवसाय की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेगी। योजनाबद्ध ढंग से किया गया प्रयास भविष्य में सफलता और प्रगति का आधार बनेगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत और संतोषजनक रहेगा। आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं या किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम आर्थिक लाभ के रूप में मिलेगा। यदि आप धन संबंधी मामलों में संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे, तो आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं को बचत और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय या आवश्यक कार्य में उनका साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में आसानी होगी।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार का सकारात्मक वातावरण आपको मानसिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। संचार, पत्रकारिता, विज्ञापन, मनोरंजन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। यदि आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं या किसी नए अवसर की तलाश में हैं, तो अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कार्यकुशलता का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें।
उपाय- मां दुर्गा को लाल रंग का फूल एवं चुनरी चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आपकी मेहनत, आत्मविश्वास और बेहतर प्रस्तुति से वरिष्ठों, ग्राहकों या संबंधित लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे नई पहचान, सराहना और बेहतर अवसर मिलने की संभावना प्रबल होगी। पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ समय बिताना विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए व्यावहारिक सोच, धैर्य और संतुलित निर्णय क्षमता का रहेगा। परिस्थितियों का भावनाओं के बजाय विवेकपूर्ण ढंग से आकलन करने से आप कठिन से कठिन लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाएंगे। आपकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास अपेक्षित परिणाम दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युवाओं को पढ़ाई, करियर या व्यक्तिगत समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उचित मार्गदर्शन देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित एवं प्रेरित महसूस करेंगे। आपका सहयोग और प्रोत्साहन उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, साथ ही परिवार में विश्वास और आत्मीयता भी मजबूत होगी।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन ना करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन कुछ पुरानी बातें, अधूरे विवाद या बीती घटनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं, जो मानसिक असहजता या वर्तमान परिस्थितियों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगी। ऐसे समय में भावुक होने या पुराने मुद्दों को अनावश्यक रूप से बढ़ाने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लें।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in