Tarot Card Rashifal (12th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 May, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।  

वृष - आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पिता के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के लिए बहस हो सकती है। लव पार्टनर के साथ ब्रेकअप होने की संभावना है। किसी दोस्त के साथ मिलकर पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे। 

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पिता की कहीं हुई कोई बात बुरी लग सकती है। जो लोग लंबे समय से वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सिंर दर्द की समस्या रहेगी। 

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। मन को शांत करने के लिए शाम को मंदिर जाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बहन के लिए आए रिश्ते पर परिवार के साथ बातचीत कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे। 

वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। आंखों में जलन हो सकती है। 

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथी के साथ किसी दोस्त के घर डिनर पर जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ बैठकर युवा अपने भविष्य की प्लानिंग करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। विदेशी मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी ओर मेहनत करने की आवश्यकता है। पिता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार होगा। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होगा। इस राशि के युवा किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो भारी पड़  सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!