Tarot Card Rashifal (22nd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 22 May, 2026 10:32 AM

tarot card rashifal

मेष- आज पुराने कर्जों से आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी

मेष- आज पुराने कर्जों से आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में आपको मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी।

वृष- आज वृष राशि के जातक काफी बिजी रहने वाले हैं। जीवन में चल रही परेशानियों से निजात मिलेगा। शारीरिक समस्या को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। स्किन इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। इस राशि के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में बिजी रहेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। छात्र मौज-मस्ती में ज्यादा समय बिताएंगे। जरुरी काम में अगर कोई रुकावट आ रही थी वो दूर हो जाएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। बदलते मौसम की वजह से आपको सेहत में बदलाव देखने को मिलेगा।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग किसी खास को अपना दिल दे बैठेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

कन्या- आज सरकारी काम करने वालों को फायदा देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा काम बेहद ही ध्यान से करें। रिलेशनशिप संबंधित परेशानी बढ़ सकती है।

तुला- बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।  

वृश्चिक- आज पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को फायदा देखने को मिलेगा। इस राशि की महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। अपने जीवन में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।

धनु- बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मकर- आज मकर राशि के जातक दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं। ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंता सताएगी। इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ- आज काम में जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। युवा वर्ग किसी काम को पूरा करने के लिए जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। आर्थिक समस्याओं से चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। अटका धन मिल सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस राशि के छात्र अपने करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा आनंद लेंगी। गैस की समस्या से मन बेचैन रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!