Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jul, 2026 10:43 AM

मेष- आज सूझ-बूझ के साथ मुश्किल समय को परेशानियों को मात दे देंगे। व्यापार में आय तो होगी लेकिन उसके साथ खर्चें भी
मेष- आज सूझ-बूझ के साथ मुश्किल समय को परेशानियों को मात दे देंगे। व्यापार में आय तो होगी लेकिन उसके साथ खर्चें भी बढ़ सकते हैं। पढ़ाई को लेकर छात्र थोड़े व्यस्त रहेंगे। युवाओं को अपने घर की जिम्मेदारी लेनी होगी।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में जो अवसर तलाश रहे थे वो मिल सकता है। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लें। स्टूडेंट्स का ध्यान अन्य गतिविधियों की तरफ रहेगा। रिलेशनशिप में कुछ बातें ऐसी होंगी जो समझ से परे रहेंगी।
मिथुन- ऑफिस में काम की गति अच्छी रहेगी, सारे रुके हुए काम पूरा करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी जगह घूमने जाने का प्रोग्राम टल जाएगा। युवाओं को मनचाही नौकरी मिलेगी। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।
कर्क- आज ऑफिस में जो परेशानियां चल रही थी, उन से निजात मिलने की संभावना है। व्यापार में आय तो बनी रहेगी लेकिन खर्च भी हो सकता है। युवा वर्ग अपनी परेशानी का हल ढूंढ ही लेंगे। थायराइड के मरीज अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।
सिंह- आज जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान का रास्ता दिखाएगा। ऑफिस में मन पसंद काम करने का मौका मिलेगा। युवाओं की बात करें तो दिन थोड़ा सुस्त रह सकता है। अगर उधार लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा।
कन्या- अपनी प्राथमिकताओं को दरकिनार कर दूसरों के बारे में सोचना भारी पड़ेगा। भावनाओं में बहने की बजाय वास्तविक दुनिया से जुड़ें। छात्र मेहनत पर ध्यान दें, तभी मीठा फल मिलेगा। परिवार में वाद-विवाद होने की संभावना है।
तुला- अपना बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक- आज किसी का प्रेमजाल आपको भ्रमित कर सकता है। फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है, भविष्य में समस्याएं पैदा होंगी। सहयोगियों की असहमति से बचें, मिलकर चलने में ही लाभ है।
धनु- आज दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। काम के समय आलस को त्याग कर सिर्फ कार्य पर ध्यान दें। किसी के निजी मामले में दखलंदाजी न करें। युवाओं को अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सकता है।
मकर- आज बिजनेस करने वालों के लिए दिन कुछ खास नहीं है। साथी को समय न देने के कारण नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी कठिनाई से बाहर निकलने के लिए वरिष्ठों की मदद लेंगे। सेहत की बात करें तो पेट खराब रहेगा।
कुंभ- आज ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंस आपको मुश्किल में डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ कहासुनी होने की संभावना है। युवा वर्ग कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। किसी भी काम के लिए परिवार से सलाह लेना न भूलें।
मीन- करियर में अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनाएंगे। कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है।