Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2026 07:06 AM

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में महिला अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। पेट की समस्या रहेगी।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन- ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के बिजनेस कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क- प्राइवेट नौकरी वालों के लिए दिन बहुत शानदार रहेगा। व्यापार के काम से यात्रा पर जाएंगे, जो सफल साबित होगी। छात्रों का रुझान पढ़ाई से ज्यादा स्किल्स पर रहेगा। माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
सिंह- आज का दिन खर्चों भरा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्ते में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। पैसों के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में चल रही परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
तुला- तुला राशि के जातकों के व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद लेंगे। पुरानी बातों को इग्नोर कर अपने साथी की गलती को माफ करेंगे। बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जिद कर सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। लंबे समय बाद परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिलने की संभावना है।
धनु- आज जहां निवेश करेंगे वहां से दोगुना फायदा मिलेगा। नौकरी में समय अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स अपनी एकाग्रता को कम न होने दें। कानूनी मामलों में राहत देखने को मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहें, नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
मकर- आज दोस्त के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में जरुरी काम को पूरा करते समय कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। युवा खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं।
कुंभ- आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबारियों के खर्चों में इजाफा देखने को मिलेगा। प्राइवेट नौकरी वाले नए मौकों को हाथ से जाने न दें। बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहें। पार्टनर के साथ किसी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस में अचानक लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा।