Tarot Card Rashifal (27th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 06:55 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कार्यक्षेत्र में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को समझने की

मेष- आज कार्यक्षेत्र में कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को समझने की कोशिश करें। छात्रों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलने से पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष- आज अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी को उधार लेने-देने करने से बचना होगा। बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। साथी के साथ रोमांटिक मूवी देखने जाने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। माता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। 

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। छात्र कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में अपना सारा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह- आज किसी परिजन से मुलाकात पर प्रसन्नता होगी। घर में चल रही किसी परेशानी से निजात मिलेगी। व्यवसाय और रोजगार में बढ़ोतरी होगी। लवमेट अपनी सूझबूझ से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

कन्या-  आज करियर और रोजगार में कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता हैं। ऑफिस में बेवजह किसी से बहस करने से बचें। किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे लेकिन विवाद से बचें।

तुला-  आज कोई भी यात्रा करने से परहेज करें क्योंकि इसमें समय और पैसे व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। किसी मित्र से मिलने उनके घर जाएंगे। गैस की समस्या रहेगी।  

वृश्चिक-  आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनकी पहली बनाई हुई कोई योजना सफल होगी और अच्छा लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पार्टनर से मिली मदद की वजह से व्यक्तिगत समस्या दूर होगी। जिनका विवाह तय होने में देर हो रही थी, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। एसिडिटी ठीक करने की कोशिश करें।

मकर-  आज मकर राशि वालों को फिजूलखर्ची के कारण किसी दोस्त से कर्ज लेना पड़ सकता है। छात्र अपने करियर को लेकर भविष्य के लिए रणनीति बनाएंगे। किसी तीसरे की वजह से साथी के साथ झगड़ा होने की संभावना है। मौसमी रोग सता सकते हैं।

कुंभ-  काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। पेट का दर्द बढ़ सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। आपकी कही हुई कोई बात माता-पिता को बुरी लग सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!