Tarot Card Rashifal (12th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 01:08 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्दी और आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रॉपर्टी की

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्दी और आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़े काम फाइनल हो जाएंगे। फोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी, उससे घर में खुशियां आएंगी। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके बहुत अच्छा महसूस करेंगे। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है, बदलते मौसम से बचाव रखें।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोग नई डील फाइनल कर सकते हैं। किसी पुराने दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। सिर में भारीपन रहेगा।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। ससुराल के किसी व्यक्ति से अपनी बातें शेयर कर सकते हैं।

सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में रुका हुआ धन आपको वापिस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देगा। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी रिश्तेदार के आने से चहल-पहल बनी रहेगी।

कन्या-  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत कर सकते हैं। किसी से उधार लेने से बचें।

तुला-  आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। बहन की शादी पक्की होने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवन में आ रहे बदलाव को देखने का सकारात्मक नजरिया रखें। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

वृश्चिक-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है बेशर्ते सोच-समझ कर कोई भी निर्णय करें। अपने लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार के साथ बातचीत करेंगे। वर्क प्लेस के कामों में व्यस्त रहेंगे। कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। बिजनेस और जॉब में धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी को बिना मांगे सलाह न दें। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

मकर- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए बॉस की मदद लेनी पड़ सकती है। माता जी से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ-  आज इस राशि के जातक अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहेगी। इस राशि के बच्चे अपनी परेशानी माता के साथ शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। यूरिन संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है।

मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। घर में किसी की शादी पक्की होने से खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। सिर में भारीपन रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!