Tarot Card Rashifal (26h March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 26 Mar, 2022 09:21 AM

tarot card rashifal in hindi

मेष : आज जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये

शास्त्रों की बात, जानें के धर्म के साथ

मेष : आज जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। दूसरों के सामने बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। 

वृष: आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेटर्स एक दूसरे की भावनाओं को महत्व दें।

मिथुन: कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी। 

कर्क: किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। कुछ नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

सिंह: आज अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में अधिक धन लाभ होने की स्थिति बनेगी।

कन्या: उधार लेन-देन से बचना चाहिए। नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चे पढ़ाई में मन लगायेंगे। 

तुला: आज माता-पिता बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे।  बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही कोई राय देनी चाहिए। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। 

वृश्चिक: आज थोड़ा आलस्य महसूस होगा। अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है। 

धनु: आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर:  कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। कुल मिलाकर  दिन बेहतर रहेगा। 

कुंभ: आज किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। कोई भी काम करते समय अपना ध्यान एकत्र रखने की जरूरत है।

मीन: आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्र ऑनलाइन कोई नयी चीज सीखने का मन बनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!