Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Feb, 2023 07:37 AM

मेष- आज घर के पारिवारिक फंक्शन को छोड़कर ऑफिस की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। पैसे से संबंधित मामलों को नज़रअंदाज़ न करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज घर के पारिवारिक फंक्शन को छोड़कर ऑफिस की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। पैसे से संबंधित मामलों को नज़रअंदाज़ न करें। अपनी समस्याओं को खुद से सुलझाने का प्रयास करें। पुराने समय से चल रहा कमर दर्द राहत देगा।
वृष- आज रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। किसी ऑफिशियल यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग सावधान रहें।
मिथुन- विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार लेने से बचें। नौकरी में मन मुताबिक परिवर्तन मिलने से खुशी मिलेगी। छात्रों की एकाग्रता में बाधा आ सकती है। परिवार में सुख-शांति लाने की सारी कोशिशें सफल होंगी।
कर्क- आज घर की सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए सारा दिन व्यस्तता में बीतेगा। मुश्किलों का समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। युवाओं को अपने करियर के लिए भटकना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े लापरवाह रह सकते हैं।
सिंह- आज कल्पनाओं को नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। रुका हुआ धन मिलेगा। वाद-विवाद में न उलझें। करियर को लेकर सोची गई इच्छाएं पूरी होने के योग हैं। नजदीकी मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। शारीरिक और मानसिक तनाव के कारण थकान महसूस करेंगे।
कन्या- आज नई शुरुआत करने के लिए किस्मत आपका साथ देगी। वक्त के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करेंगे। उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय लेने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बनाएंगे। एसिडिटी के कारण पेट में जलन हो सकती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- कुछ लोगों की नकारात्मकता काम के ऊपर असर डाल सकती है लेकिन किस्मत साथ देगी। घर-परिवार में प्यार का माहौल बना रहेगा। सरकारी काम कर रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। साथी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।
वृश्चिक- आज पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी के घर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
धनु- आज धन संबंधित मामलों में मजबूती रहेगी, सितारे पक्ष में रहेंगे। कारोबारी मामलों में कई तरह की अच्छी जानकारियां मिल सकती हैं, जो फायदेमंद साबित होंगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगा। एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
मकर- आज बैंक संस्थान में रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी अविवाहित के लिए रिश्ता आने की संभावना है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ- आज नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। काम की अधिकता की वजह से घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत में व्यतीत करेंगे।
मीन- आज काम समय के अनुसार संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी लेकिन खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। समय निकालकर घर के बुजुर्गों के साथ वक्त बिताएंगे। छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, अपने विषयों के लेकर सक्रिय रहेंगे। पेट संबंधित समस्या पैदा होगी।