ये हैं हिंदू धर्म की 5 प्रमुख पूजा, जानें इनकी खासियत

Edited By Updated: 20 Apr, 2019 03:31 PM

these are 5 major puja of hinduism

हिंदू धर्म में पूजा करना कितना महत्वपूर्ण है इस बात से कोई अंजान नहीं है। आज हिंदू धर्म की सबसे अहम मानी जाने वाली पूजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

ये नहीं देखो तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में पूजा करना कितना महत्वपूर्ण है इस बात से कोई अंजान नहीं है। आज हिंदू धर्म की सबसे अहम मानी जाने वाली पूजाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। परंतु बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें या तो इनके बारे में पता नहीं है या इसके बारे में तो जानकारी है लेकिन ये नहीं पता कि इसे कब और कैसे करना चाहिए। तो आइए आज हम आपको हिंदू धर्म में होने वाली 5 ऐसी खास पूजाओं के बारे में जिन्हें हर 3 महीने में एक बार ज़रूर करना चाहिए।

सत्यनारायण कथा
ज्योतिष और हिंदू शास्त्र के अनुसार अगर परिवार के किसी को सदस्य को नज़र लगी हो या कोई आत्मा या नकारात्मक शक्ति परेशान कर रही हो तो हर तीन महीने में घर में सत्यनारायण की कथा करवाएं। बता दें कि सत्यनारायण जी की कथा में ज्यादा से ज्यादा एक घंटे का समय लगता है और इसे पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम भी नहीं करना पड़ता।
PunjabKesari, Satya Narayan Vrat Katha, सत्य नाराय व्रत कथा
हनुमान यज्ञ
ज्योतिष की राय के अनुसार साल में कम से कम 2 बार व्यक्ति को घर के अंदर हनुमान यज्ञ करवाना ही चाहिए। घर में हनुमान यज्ञ से प्रसन्न होकर हनुमान जी का वास सदा रहता है। ध्यान रखें कि हनुमान यज्ञ किसी सिद्ध ब्राह्मण से ही करवाएं।
PunjabKesari, Hanuman Yagya, हनुमान यज्ञ
सुन्दर काण्ड
जिस व्यक्ति का घर की मान-प्रतिष्ठा का गान चारों दिशाओं में वितरित करने की इच्छा हो तो तब उसे घर में सुन्दर काण्ड का पाठ करवाना चाहिए। कम से कम साल में एक बार तो घर के अन्दर सुन्दर काण्ड का पाठ करवाना ही चाहिए।

रुद्राभिषेक
सोमवार के दिन खासकर सावन महीने के अन्दर अन्यथा हर महीने की मासिक शिवरात्री वाले दिन घर में शिव का रुद्राभिषेक करवाएं। ऐसा करना ले व्यक्ति के और घर के सभी दुखों का अंत होता है।
PunjabKesari, रूद्राभिषेक, Rudrabhishek
रामायण
हर किसी को साल में एक बार घर में रामायण का पाठ करवाना चाहिए। रामायण का पाठ करवाने से घर के अंदर हनुमान के चरण पड़ते हैं। कहते हैं जब राम नाम घर के अन्दर लिया जाता है तो वहां खुद हनुमान जी ज़रूर आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!