Kundli Tv- बृहस्पति कैसे आपके जीवन में लाएंगे सौभाग्य

Edited By Updated: 26 Jul, 2018 08:36 AM

मेष राशि वालों आज आप कामयाबी की तरफ तेजी से बढ़ेंगे। लम्बे समय से बच्चों की शादी की जो चिंताएं बनी हुई है वो आज ख़त्म हो जाएंगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आप कामयाबी की तरफ तेजी से बढ़ेंगे। लम्बे समय से बच्चों की शादी की जो चिंताएं बनी हुई है वो आज ख़त्म हो जाएंगी। आज आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। किसी अजनबी से मुलाकात होगी जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 4

वृष राशि वालों आज आप जिसका पक्ष लेंगे वो जीत जाएगा। शत्रु पक्ष से किसी प्रकार की विशेष हानि होने की संभावना नहीं है। विरोधियों का समझौता करने का मन बनेगा। आज पूरे होश में कोई भी फैसला लें, किसी के बहकावें में न आए। 
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज आप किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी या विदेश में बेहतर कैरियर हासिल हो सकता है। माता की सेहत को संकट हो सकता है। आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। बच्चों के साथ आज खूब मस्ती करेंगे लेकिन मन में से थोड़ा इमोशनल रह सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 5

कर्क राशि वालों आज आप घर का आंतरिक सजावट करा सकते हैं। धर्म से जुड़ा कोई काम करा सकते हैं, जिसमें थोड़ा ज्यादा खर्चा हो सकता है। आपकी संतान को दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज पैसे का दुरुपयोग करने से हानि होगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों आज आप में सभी प्रकार के कार्य करने की क्षमता है। आज पार्टनर के साथ संबंध स्थिर हो सकते हैं। आज आपके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। बच्चों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों आज आपका स्वभाव उग्र रहेगा। माता से कुछ वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने लिये नवीनतम फैशन की चीज़ खरीद कर लाएंगे। नौकरी में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज जीवन साथी की मदद से आप बहुत से काम करेंगे।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 3

तुला राशि वालों आज पारिवारिक बंटवारे को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। बच्चों के स्वभाव को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पिता का प्रेम और आशीर्वाद पाकर मन को कुछ शांति मिलेगी। नौकरी पेशा है तो ट्रांसफऱ होने की आशंका है। आज आपके शत्रु आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 9

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ गिफ्ट लेकर आया है। आपको बॉस से ईनाम मिल सकता है अगर आप कारोबार से जुड़े  हैं तो आपकी संचार कौशल और बेहतर होगा। घर और ऑफिस दोनों जगह काम का भार कम होगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज सितारे आप पर मेहरबान रहेंगे। आज आपकी सारी विशेज पूरी होगी। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी लेकिन पिता की सेहत को लेकर मन में चिन्ता बनी रहेगी। भाई बहनों से रिलेशन्स अच्छे रहेंगे। बच्चों के व्यवहार से आज आप थोड़ा दुखी रहेंगे, शंकर जी को जल चढ़ाने से सुख सौभाग्य प्राप्त होगा।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2

मकर राशि के जो लोग पानी से जुड़े किसी कारोबार में हैं उनके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज शाम आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन यात्रा पर जाने वाले हैं। आज ऑफिस में अलर्ट रहना आपके हित में है। आज वर्क प्लेस पर संघर्ष बढ़ेगा लेकिन आप अपना काम कौशलतापूर्वक कर लेंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 1

कुम्भ राशि वालों आज शत्रु पक्ष और रोग दोनों ही नष्ट होंगे। आज आपको राज्य से सुख और सफलता प्राप्त होगी। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में न पड़ें। भाई-बंधुओं से तालमेल बनाकर रखें उनसे उलझना आपके लिए ठीक नहीं होगा।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों आपको स्त्री कष्ट हो सकता है, जीवनसाथी को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। आज आप अपने भविष्य को लेकर बड़ी गहराई से सोच-विचार करेंगे। आज लोगों से ज़रा संभलकर बात करें। लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है। 
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 3
हजूर ! आज होंगी आपके कामों में आ रही सारी अड़चने दूर (देखें VIDEO)

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!