Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2023 08:16 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों में उत्साह और इच्छा शक्ति जागृत करने की क्षमता रखते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हमेशा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना पसंद करते हैं। इन्हें व्यवस्थित रूप से रहना अच्छा लगता है। ये लोग अपने निजी जीवन में भी हर काम को संपूर्ण रूप रेखा निर्धारण करके करना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के अपने जीवन लक्ष्य को लेकर विचार बिल्कुल स्पष्ट होते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को नंबर एक पर रहना पसंद होता है और यह इस औधे को बरकरार रखने के लिए हर जरूरी मेहनत भी करते हैं। इन लोगों को सरकारी पदों पर सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। अपने परिवार में पिता के साथ इनका अच्छा संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातकों में कभी-कभी हठ और अहंकार की भावना अधिक देखने को मिलती है, जिससे इन को बचना चाहिए।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपके अधूरे काम पूरे होंगे। खेल-कूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने के ये शेष दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। आप उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। थोड़ा भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। फरवरी के महीने में मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मार्च के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जून के महीने का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द बीतेगा। जुलाई के महीने में जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मतभेदों में सहमति हो सकती है। अगस्त के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। सितंबर के महीने में दोस्तों की मदद प्राप्त होगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। बेकार की लड़ाई-झगड़े और विवाद से दूर रहें। क्रोध पर काबू रखें। योग और व्यायाम करते रहें। सूर्य भगवान को जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गणेश भगवान की आराधना करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com