Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Dec, 2023 07:46 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव के थोड़े रूखे होते हैं परंतु मन बहुत साफ होता है। ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सोच से परिपक्व होते हैं। जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव को देखकर इन लोगों को जिंदगी में अहम फैसले लेने की समझ अच्छी होती है। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना अच्छा नहीं आता। ऐसा नहीं कह सकते कि ये लोग घमंडी होते हैं। परंतु इनके इस व्यवहार के कारण इनके मित्र कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक जीवन में आने वाले संघर्षों से कभी नहीं घबराते। ये लोग धैर्यवान एवं दृढ़ संकल्प शक्ति वाले होते हैं। हर बाधा और मुश्किल को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में बहुत से काम विलम्ब से होते हैं। जिसके कारण इन्हें हताश नहीं होना चाहिए।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल उतावलेपन में आकर कोई फैसला लेने से बचें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। मेहनत करके अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में किसी नए काम में व्यस्त रहेंगे। फरवरी के महीने में मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। किसी चिंता को लेकर अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में भी किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। लेकिन कार्य भार की अधिकता साथ-साथ बनी रहेगी। मई के महीने में कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट हिला सकते हैं। जून के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। कार्य क्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। जुलाई के महीने में यात्राएं लगी रहेगी। मां की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके हक में परिवर्तित हो सकते हैं। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। अक्टूबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नवंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुए अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी सेवा करें। कोई खराब विद्युत उपकरण अपने घर में न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com