Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2020 06:32 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता व प्रबंधक बनने के
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता व प्रबंधक बनने के गुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों से अपनी बात मनवानी की कला होती है। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। ये लोग परिस्थितियों का पूर्ण रूप से आंकलन कर निर्णय लेने में कुशल होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक औरों से सलाह अवश्य लेते हैं परन्तु स्वयं की समझ के अनुसार ही कोई फैसला करते हैं। इन लोगों को मुख्यतः उच्च पद पर कार्यरत पाया जाता है। इनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इस साल आपका ज्यादा समय परिवार के साथ बितेगा। नवम्बर के माह में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई भी काम सोच-समझ कर करें। दिसम्बर के माह में आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें।
वर्ष 2021 की शुरुआत में जनवरी के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। धन उपार्जन के नए रास्ते खुल सकते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के माह में आप किसी साहसिक कार्य में भाग ले सकते हैं। कमर व पैरों में दर्द की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। समय से चिकित्सक से सलाह लें। अप्रैल के महीने का समय शुभ है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। मई के माह में आप भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय हो सकते हैं। हालांकि किसी से अत्याधिक लगाव परेशानी दे सकता है। जून के समय में प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का सदुपयोग करें। जुलाई के महीने में किसी महिला सहकर्मी, मित्र आदि के साथ सतर्कता से पेश आएं, व्यर्थ में किसी लांछन को भोगना पड़ सकता है। अगस्त व सितम्बर के माह में कोई प्रेम सम्बंध जीवन में दस्तक दे सकता है। आप स्वयं की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। अक्टूबर के माह में सन्तान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम बनेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें।
सन्तान को क्रोधवश अपशब्द न कहें।
परनिंदा से बचें।
जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।
वस्त्र दान न करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in