Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2020 06:57 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 27 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी व निडर होते हैं। ये लोग
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 27 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी व निडर होते हैं। ये लोग शारिरीक रूप से बलवान व सुडौल शरीर वाले होते हैं। ये लोग परिश्रमी होने के साथ-साथ काफी गुस्से वाले भी होते हैं। इन लोगों में किसी भी कार्य को करने की क्षमता व ऊर्जा दोनों होती हैं। इन लोगों में अपने मित्रों के प्रति अधिक भावुकता होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं।
मूलांक 9 वाले जातक अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप का अधिकतम समय घर-परिवार की ओर लगा रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। दिसम्बर के महीने में आप किसी समाज कल्याण कार्य में भाग ले सकते हैं। सावधनी बरतने की आवश्यकता है, कोई अग्नि सम्बन्धी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2021 में जनवरी के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष चिंताओ का कारण बन सकता है। फरवरी के महीने में आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मन थोड़ा व्याकुल महसूस करेगा। मार्च के महीने में घर-परिवार में कोई मंगल कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। आप स्वयं के क्रोध पर काबू रखें। अप्रैल के माह का समय किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए शुभ है। कार्यलय में उच्च अधिकारियों से साथ प्राप्त होगा। मई के महीने में कोई भी निर्णय भावुकता में आकर लेने से बचें। जून के माह का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में आपको थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त व सितम्बर के माह में आपका रुझान संगीत व नृत्य कला की ओर हो सकता है। नवम्बर के समय में मकान खरीदने के योग बन सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी की आराधना कर गुलाब का फूल अर्पित करें।
जीवनसाथी को इत्र उपहार स्वरूप दें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in