आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गम्भीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गम्भीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है। जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक हर समय परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को घूमना-फिरना पसन्द होता है। ये लोग एक स्थान पर बैठ कर काम नहीं कर पाते। इसी प्रकार इनके विचार भी अस्थायी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में गहरी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी तो कभी किसी विचार से घिरे रहते हैं। इन लोगों को अपने इस व्यवहार के कारण बहुत बार अनेकों चिंताओ से घिरा पाया जाता है। अनिंद्रा, मानसिक अस्थिरता, डिप्रेशन आदि परेशानियों से अक्सर ये लोग जूझते रहते हैं। परंतु यदि जन्मतिथि के अन्य अंक सकारात्मक रूप से साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातक अच्छी रिसर्च करते हैं। अच्छे डॉक्टर, सर्जन अथवा दार्शनिक साबित होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। यात्राएं लगी रहेंगी। किसी को पैसा उधार देने से बचें। अप्रैल के महीने में मानसिक परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। आपका मन ज्योतिष विद्या की ओर आकर्षित हो सकता है। जून के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यर्थ के प्रलोभनों से दूर रहें। जुलाई के महीने में मां और बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। सितंबर के महीने में आपका ध्यान पूजा-पाठ की तरफ ज्यादा रहेगा। आध्यात्मिकता की वृद्धि होगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। हर छोटी-छोटी बात की गहराइयों तक जाने से बचें, मानसिक तनाव के अलावा कुछ प्राप्त नहीं होगा। अक्टूबर के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा परंतु आय के नए साधन भी प्राप्त होंगे। नवंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। घर में छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद संभव है। दिसंबर के महीने का समय सरकारी कामों के लिए शुभ रहेगा। पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कामों में कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। अपने उत्तरदायित्व से मुंह न मोड़ें। फरवरी के महीने में साहसिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। अपनी ऊर्जा और साहस को व्यर्थ के क्रोध में न गंवाए। मार्च के महीने में कोई नया काम शुरू किया जा सकता है, परंतु कोई बड़ा निवेश करने से अभी बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें।
काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।
जौं को जलप्रवाह करें।
खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।
संतान को अपशब्द न कहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

Tarot Card Rashifal (7thApril 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
NEXT STORY