आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2021 12:23 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक कोमल हृदय के और मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक कोमल हृदय के और मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है। इनकी आंखों में एक चमक देखने को मिलती है। ये लोग बहुत हंसमुख होते हैं। बहुत जल्दी दूसरों को अपना बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत कम समय में दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। इनके स्वभाव में दूसरों के प्रति अपनापन झलकता है। ये लोग हमेशा हर कार्य को मिलजुल कर करना पसंद करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दूसरों की परेशानियों से स्वयं दुखी हो जाते हैं और हर संभव तरीके से सामने वाले की मदद करने की कोशिश करते हैं। ये लोग दूसरे को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। मूलांक 2 वाले जातकों को अपनी आदत पर अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी संवेदनशील होते हैं। इन लोगों को फैसला लेने में समय लगता है। इनके विचारों में अस्थिरता बनी रहती है। ये लोग बहुत देर तक एक ही बात पर या एक विचार पर टिक कर नहीं रह पाते। परिवार में माता के साथ इनका घनिष्ठ संबंध होता है। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष पारिवारिक रिश्तों की तरफ अपनी जिम्मेदारियों को समझने का है। इस वर्ष आप बहुत सी भावनाओं में उलझे रहेंगे। कोई निर्णय लेने में समय लगेगा। अप्रैल के महीने में अधिक खर्चों की वजह से नकदी धन की कमी हो सकती है। मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द व कमर का दर्द परेशान कर सकता है। कोई यात्रा करनी पड़ती है तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में कार्यभार अधिक बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में व्यर्थ के क्रोध को त्याग कर अपने कार्य को पूरा करें। किसी दोस्त की मदद से काम बनेंगे। अगस्त के महीने का समय अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। आप पहले से बेहतर और प्रसन्नचित महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर किसी को वायदा न करें। वाणी पर संयम रखें। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत लोग भी समय का शुभ फल प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में विचारों में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत कार्य न करें। दिसंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। सांस संबंधी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। फरवरी के महीने में दांतों की तकलीफ परेशान कर सकती है। मार्च के महीने में शीघ्र परिणाम प्राप्ति के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें। 

काले और नीले रंग से परहेज करें। 

काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें। 

सूर्य को जल दें। 

चांदी के पात्र में जल पिएं।

दूध, चावल और चांदी का दान न करें। 

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!