आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 May, 2021 08:12 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत चतुर, चालाक और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। ये लोग आज के समय के हिसाब से किसी भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 4 मई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत चतुर, चालाक और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। ये लोग आज के समय के हिसाब से किसी भी तरीके से अपने काम निकालने की पूरी कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक इस प्रकार से बात करते हैं कि दूसरे लोग बहुत जल्दी इनकी बातों में आ जाते हैं। इनकी हर बात को सच मान लेते हैं। मूलांक 4 वाले जातक अपने वास्तविक पक्ष को भी इतनी सफाई से रखना जानते हैं कि सामने वाला व्यक्ति न चाहते हुए भी उन पर विश्वास कर लेता है। यदि ये लोग अपने इस गुण को सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करें तो बहुत सफल बन सकते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक उनका साथ दें तो ये लोग अनुसंधान के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों के पास ज्ञान और समझ के साथ-साथ जुगाड़ और तर्क की बहुत मजबूत शक्ति होती है, जिसके आधार पर ये लोग नई-नई खोज करते हैं।  

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। किसी काम को जल्दबाजी में पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। प्रलोभन वश कोई गलत काम न करें। पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। मई के महीने में सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने में नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। जुलाई के महीने का समय समझदारी और संयम के साथ बिताने का है। जहां सुविचार और सकारात्मक सोच आपको उन्नति देंगे, वही कुटिलता व प्रलोभन आपको नीचे गिरा सकते हैं। अगस्त के महीने में आपकी योजनाएं सफल होंगी। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। सितम्बर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के योग बनते हैं। अक्टूबर का महीना जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। अनिद्रा की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में आपके कार्य बनते नजर आएंगे परंतु अंत में जाकर संघर्ष ज्यादा बढ़ जाएगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी महिला मित्र अथवा सहकर्मी के साथ बातचीत में व्यवहार को नियंत्रण में रखें। व्यर्थ के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कार्यों में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। अप्रैल के महीने का समय समझदारी के साथ व्यतीत करते हैं तो सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
 
दांतों को फिटकरी से साफ करें। 
 
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 
 
कोई खराब घड़ी घर में न रखें। 
 
कन्या को भोजन करवाएं। 
 
गाय को हरा चारा खिलाएं। 
 
किसी भी प्रकार की ली गई सेवा का भुगतान समय पर करें। 
 
कानों में सोना धारण करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!