आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2021 08:29 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग कभी किसी के सामने सहायता के लिए हाथ नहीं फैलाते। इन लोगों को अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता। ये लोग स्वयं की विचारधारा के अनुरूप अपना कार्य करना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी स्वतंत्रता के साथ समझौता नहीं कर सकते। ये धार्मिक और सात्विक होते हैं। धर्म के अंदर इनकी गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं करते तथा हर प्रकार की परिस्थिति में उन्हीं के अनुरूप चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इनका दिमाग बहुत तीव्र होता है। इन लोगों में अपनी उम्र के हिसाब से अधिक अनुभव और समझ देखने को मिलती है। ये लोग स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इन लोगों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। अगस्त के महीने का समय कारोबार और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। आप निजी जीवन में भी तालमेल बनाकर रख पाएंगे। सितंबर के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। संतान पक्ष कोई शुभ समाचार दे सकती है। अक्टूबर के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नवम्बर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और दृढ़ संकल्प के साथ अपने कार्य पूरे करें, शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। दिसंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। कोई नया कार्य अभी शुरू करने से बचें। जनवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति में आकर कोई फैसला लेने से बचें। फरवरी के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से बचें। मार्च के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है परंतु बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। कारोबार में साझेदारी करते हुए सावधानी बरतें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा, कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं तो हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें।

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सूर्य को जल दें।

जौं को जल प्रवाह करें।

घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का अभिषेक करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!