आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jul, 2022 08:21 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक काफी चतुर अथवा बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बहुमुखी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक काफी चतुर अथवा बुद्धिमान होते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक लगातार लंबी अवधि तक किसी एक जगह पर कार्य नहीं कर पाते। इन लोगों का मन बदलता रहता है। मूलांक 5 वालों में अद्भुत वाककला होती है। इन्हें अपनी बातों से दूसरों को प्रसन्न करना आता है। ये लोग सामने वाले की मनोस्थिति के अनुसार बात करते हैं। जिसके कारण इन्हें एक अच्छे सेल्समैन मार्केटिंग मैनेजर अथवा राजदूत की तरह सफल कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों में कला की तरफ से एक विशेष आकर्षण होता है। ये लोग हमेशा कुछ नया करने के लिए तत्पर रहते हैं। सीधा-साधा जीवन इन्हें पसंद नहीं आता। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों को नौकरी अथवा व्यापार दोनों में सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वालों का वैवाहिक जीवन भी सामान्यतः सुखमय बीतता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें। जुलाई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। व्यापार के लिए समय ठीक है। अगस्त के महीने में खर्चे अधिक होंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाईयों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी मिलेगी। कोई सरकारी लाभ होने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी एकाग्रता शक्ति में मजबूती आएगी। दिसंबर के महीने का समय कॉमर्स एंड ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा है। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में पिता की सलाह से किए गए काम लाभदायक रहेंगे। व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत के लिए योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अप्रैल के महीने में कोई भी अनैतिक काम करने से बचें। मेहनत के अनुसार परिणाम कम ही प्राप्त होंगे। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। मई के महीने का समय मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में जीवन साथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंदिर के बाहर मीठा दान करें। सूर्य को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव तांबे के पात्र में जल पियें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

PunjabKesari kundli

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!