आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 30 Jan, 2023 07:32 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं। अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इस साल आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने कामों को करने में दृढ़ संकल्प और मनोबल का एहसास करेंगे। जनवरी के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे हैं। इस समय में आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। फरवरी के महीने में किसी आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए जीवन के कुछ मौलिक कर्तव्यों के साथ समझौता करना पड़ सकता है। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। मई के महीने में कोई गुप्त विद्या सीखने का मन बना सकते हैं। जून के महीने में आलस्य को त्याग दें और यथा उचित मेहनत करें, सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। जुलाई के महीने का समय प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग लेकर आया है। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। अपने कारोबार में भी कोई नया निवेश करने की योजना बनाएंगे। सितंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। दिसंबर के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते की सेवा करें और उसे मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!