आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Feb, 2023 08:40 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये लोग जहां भी जाते हैं, अपनी छाप छोड़ देते हैं। हर काम को आगे बढ़-चढ़कर करना, नेतृत्व करना, किसी भी कार्य का प्रबंधन करना, ऐसे गुण मूलांक 1 वाले जातकों में भरपूर पाए जाते हैं। ये लोग चाहे घर में हों, चाहे कार्यक्षेत्र पर हो या फिर चाहे देश संभालने की बात हो, इन लोगों को प्रशासन भार का कार्य मिलता ही है। घर की बात करें तो हर अहम फैसले में इनकी मुख्य भूमिका होती है। कार्यक्षेत्र पर ये प्रशासक के तौर पर काम करते हैं। राजनीति में भी मूलांक 1 वालों की अच्छी पकड़ होती है। मूलांक 1 वाले जातकों को अपनी शिक्षा ग्रहण करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि अपनी जिम्मेदारियों के चलते ये शिक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में आत्मविश्वास पूरा होता है, जिसके कारण हर कार्य को करने की क्षमता रखते हैं। कभी अपनी पीठ नहीं दिखाते। ये दृढ़ निश्चय के साथ अपने कार्य को पूरा करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम की जिम्मेदारियां और नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। फरवरी के महीने का यह शेष दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में आप कार्यभार की अधिकता महसूस करेंगे। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। अप्रैल और मई के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव समाप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी लेकिन आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा, जिसके कारण हताशा उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नवंबर के महीने में अपने कामकाज में नए आयाम शामिल करने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय भावनात्मक रूप से ज्यादा सक्रिय रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वादा न करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लोहे की वस्तु घर में न रखें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

India

Australia

125/4

24.3

Australia are 125 for 4 with 25.3 overs left

RR 5.14
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!