आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Jun, 2023 08:09 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इनका अनुभव प्रायः इन की उम्र से अधिक होता है। ये लोग हर चीज को बहुत जल्दी ग्रहण करने में सक्षम होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च कोटि की होती है। मुख्यतः इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्होंने अपने जीवन लक्ष्य काफी बड़े स्तर के बनाये होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते हैं और सफलता भी हासिल करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार, शिक्षक, अध्यापक के रूप में कार्य करते हैं। लोग अक्सर इनसे सलाह लेना, इनकी बातें मानना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक भगवान में गहरी आस्था रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना होती है। परंतु स्वयं किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए आध्यात्मिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस वर्ष आप ज्योतिष विद्या या अन्य गुप्त विद्याओं को सीखने का मन बना सकते हैं। यात्राओं से लाभ मिलेगा। जून के महीने का समय आपके लिए बहुत से अकस्मात पहलुओं को सामने लेकर आएगा। धन लाभ के भी योग बनते हैं। जुलाई के महीने में भौतिक स्तर पर गतिविधियां ज्यादा लगी रहेंगी। कामकाज में परिवर्तन के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द समय बिताएंगे। सितंबर के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार करेंगे, हालांकि कोई बड़ा निवेश अभी न करें। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण मन काम में नहीं लगेगा। फरवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना बनती है। अहंकार में आकर किसी को अपशब्द न कहें। मार्च के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। अप्रैल के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। मई के महीने में मेधावी मिलने के योग बनते हैं, समय का सदुपयोग करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। गुड़ का सेवन करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। यथासंभव तांबे के पात्र में जल पीएं। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!