Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Oct, 2023 07:28 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय वैसे तो आपके लिए अनुकूल है परंतु अहंकार के कारण अपने कामों को खराब न करें। नवंबर के महीने में भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय नौकरी में पदोन्नति के योग लेकर आया है।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोई नया काम शुरू करने के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। फरवरी के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मार्च के महीने में किसी बड़े व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी की बातों में आकर या प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। मई के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। जून के महीने का समय निजी जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगा। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलते समय गति सीमा का ध्यान रखें। आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। अगस्त के महीने में शारीरिक थकान और मानसिक थकान महसूस करेंगे। सितंबर के महीने का समय बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। अक्टूबर के महीने में कोई नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को जल दें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com