आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 03 Dec, 2023 07:04 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 3 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 3 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोगों इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं। परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको बहुत से परिणाम अकस्मात प्राप्त होंगे। विदेशी काम से लाभ होगा। इस वर्ष दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। सेहत का ख्याल रखें। गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मन थोड़ा विचलित रहेगा।

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन करने के बारे में विचार करेंगे। फरवरी के महीने का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। मार्च के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। किसी गुप्त विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। अप्रैल के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि कार्यभार का आभास बना रहेगा। मई के महीने में यथा उचित मेहनत करके अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। जून के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। जुलाई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगस्त के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। घर के बड़ों से मतभेद होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। सेहत का भी ख्याल रखें। नवंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय-   इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!