आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Dec, 2023 07:48 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपका मन प्रसन्न रहेगा। सभी कामों में आपका मन लगेगा। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी परंतु कोई अहम फैसला भावनाओं में आकर लेने से बचें। दिसंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। यह समय परिवर्तनशील रहेगा।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। मार्च के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। निजी जीवन की जरूरत के चलते काम पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। मई के महीने में जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। जून के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में भी किसी नए काम में निवेश करने का विचार बनाएंगे। सितंबर के महीने में किसी की बातों में आने से बचें। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। अक्टूबर के महीने में कामकाज में नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चावल का दान मंदिर में करें। मां के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य भगवान को जल दें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। रात्रि में तरल दवाई का सेवन न करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें और काले सफेद तिल अर्पित करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!