आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jan, 2024 08:19 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत परिवर्तनशील होते हैं। ये लोग अपनी किसी भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत परिवर्तनशील होते हैं। ये लोग अपनी किसी भी वस्तु में परिवर्तन लाते हुए देर नहीं करते। इन लोगों के विचारों में भी बहुत हलचल पाई जाती है। ये लोग अपनी रुचि और पसंद को भी लगातार परिवर्तित करते रहते हैं। यहां तक कि अपने कार्य क्षेत्र को भी परिवर्तित करने में समय नहीं लगाते। मूलांक 5 वालों को घूम फिर कर काम करने वाले कार्यों में अधिक सफल देखा जाता है जैसे मार्केटिंग, सेल्स मैन इत्यादि। मूलांक 5 वाले जातकों को घूमना पसंद होता है। ये लोग हमेशा नए-नए स्थान पर घूमने के शौकीन होते हैं। इन्हें नई-नई चीजों के ऊपर काम करना उनके बारे में सीखना पसंद होता है। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। ये लोग हमेशा अपने मन की बातें अपने जीवन साथी या मित्रों के साथ साझा करना पसंद करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता होती है। इन लोगों के मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही चंचल होते हैं। किसी एक स्थान पर अथवा एक वस्तु पर टिक कर नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी कुछ परिवर्तन संभव हैं। जनवरी के महीने में वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। मार्च के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी। आपके स्वभाव में निरसता उत्पन्न होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। काम में सफलता मिलेगी लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखें। मई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। परिणाम मिलेजुले रहेंगे। जून के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में विद्यार्थी शिक्षा की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी कर पाएंगे परंतु कोई अनैतिक काम करने से बचें। सितंबर और अक्टूबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। यात्राएं भी संभव हैं।दिसंबर के महीने में रिश्तों में थोड़ी अनबन होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और उसकी सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। दांत को फिटकरी से साफ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!