Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2024 08:02 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। उनकी इस आदत के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि कर देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखे गए हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छा जीवनसाथी बनते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। मार्च के महीने का समय मिले जुले फलों वाला रहेगा। अपने उतावलेपन पर काबू रखें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। मई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। जुलाई के महीने में अकस्मात कुछ घटनाएं संभव हैं, धैर्य और संयम के साथ सही निर्णय लेकर परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर भी अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का समय खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ का दान मंदिर में करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com