आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Feb, 2024 07:25 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक ऊर्जावान, साहसी एवं चुलबुले स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को दिल से लगा कर नहीं रखते। इन लोगों के मन में दूसरों के लिए दया भावना एवं उदारता होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाजसेवी के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। ये लोग अपने मित्रों की सहायता करने में भी कभी पीछे नहीं हटते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। हर छोटी-छोटी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। इन लोगों में किसी भी कार्य को करने की लगन और उत्साह भरपूर होता है। ये लोग अपनी हर समस्या का हल स्वयं ढूंढना चाहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। इन लोगों को सेना, पुलिस विभाग, जिम, योग, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूप में सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय और मेहनती होते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में शुरुआत में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है परंतु मूलांक 9 वाले जातक दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं और सफलता को प्राप्त करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य अच्छी होती है। इनके पास जमीन-जायदाद का सुख होता है।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको नए काम शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे परंतु व्यावसायिक स्तर पर व्यस्त रहना निजी जीवन के ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधों में इस वर्ष थोड़ी खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने का समय कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। लेकिन कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। वाणी पर संयम बरतने की कोशिश करें। मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भावनाओं के स्तर पर थोड़ा मंदा महसूस करेंगे। जून के महीने में भी सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। जुलाई के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधानी बरतें ।अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में सरकारी नौकरी चाहने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अक्टूबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में कुछ अकस्मात परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा करने से बचें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। केसर का तिलक लगाएं। गले में पीला रंग का धागा पहनें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!