आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Feb, 2024 06:55 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिककर नहीं रह पाते। इनका मन भी बहुत अशांत रहता है। हालांकि बाहर से देखकर आप इनकी बेचैनी के बारे में पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने मन के राज दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर अपने विचारों के मध्य घिरे रहते हैं। अक्सर इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के बीच में जूझते देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक मन और मस्तिष्क के मध्य संतुलन बिठा पाने की कशमकश में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत बार असंतोष की स्थिति में देखे गए हैं। जीवन में बहुत कुछ होने के बाद भी ये लोग एक अनजान वस्तु की तलाश में लगे रहते हैं। बहुत बार इन्हें स्वयं भी नहीं पता होता कि ये लोग अपने जीवन से क्या चाहते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को रिसर्च और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को बातों की तह तक जाना पसंद होता है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य फलों वाला रहेगा। इस साल कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। फरवरी के महीने के शेष दिन व्यावसायिक नजरिए से अच्छे रहेंगे। सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। हालांकि मार्च के महीने में थोड़ा परेशान रहेंगे। मां की सेहत का भी ख्याल रखें। किसी को पैसा उधार देने से बचें। अप्रैल के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मई के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। आधुनिक तकनीक को अपने काम में लाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। अगस्त के महीने का समय दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। मानसिक चिंताएं बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहे। नवंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बनाएंगे। दिसंबर के महीने में पैसा उधार देने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। व्यायाम नियमित रूप से करते रहें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!