आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 03 Mar, 2024 07:16 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें जिस चीज में रूचि होती है उसकी दक्षता हासिल करने में इन्हें बहुत कम समय लगता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुभव अधिक देखने को मिलता है। प्रायः ये लोग अपनी उम्र से अधिक अनुभवी होते हैं। और इन्हें एक अच्छे सलाहकार और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, काउंसलर इत्यादि के रूप में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का कार्य क्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में अद्भुत कौशल होता है। इन लोगों का स्वभाव धार्मिक और सात्विक होता है। ये लोग अध्यात्म में काफी रुचि रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने परिवार व समाज की मान्यताओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में बड़ों के प्रति आदर भाव होता है। ये लोग अपने पूरे परिवार को सहेज कर चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः अपने परिवार की ढाल होते हैं। हालांकि इनके सख्त रवैया के कारण इनके दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी देखने को मिलती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य फलों वाला रहेगा। इस साल अपने व्यापार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। मार्च के महीने के समय में कुछ गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। कुछ अनचाहे खर्चों को टालने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने क्रोध में परिस्थितियों को बिगाड़ने से बचें। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अनुभव को एक सही दिशा मिलती हुई नजर आएगी। जून के महीने में नकदी धन के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने में पदोन्नति के योग बनते हैं। परंतु किसी काम में देरी होने की संभावना भी बनती है। अगस्त के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होगा। प्रलोभन में आकर परिस्थितियों को ना बिगाड़ें। सितंबर के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। दिसंबर के महीने में मेहनत अधिक करनी होगी हालांकि काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दांत को फिटकरी से साफ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!