आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Mar, 2024 07:28 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग-विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन- ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज-सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बने रहेंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मार्च के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं, परंतु किसी नई जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अप्रैल के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। मां के साथ अनबन हो सकती है। मई के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। जून के महीने में किसी दिखावे और प्रलोभन में आने से बचें, हालांकि फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोग उत्तम रचनाओं को आकार दे पाने में सफल रहेंगे। जुलाई के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। अगस्त के महीने में निजी जीवन पर ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। अपने रख-रखाव की तरफ ध्यान केंद्रित रहेगा। सितंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नवंबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, परंतु अपने क्रोध और उतावलेपन पर काबू रखें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम में कोई बहुत बड़ा निवेश न करें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। फरवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों का साथ प्राप्त होगा।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कानों में सोना धारण करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। तांबे की गागर में साबुत मूंग की दाल भरकर जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!