आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 10 Jun, 2024 05:24 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझ कर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल डिजाइन, फैशन कला इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपका मन निजी रख-रखाव की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। जून के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी विदेशी काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। सूझ-बूझ के साथ लिए गए निर्णय अच्छा परिणाम दिलवा सकते हैं। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में माधुर्य बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों पर पैसा निवेश करेंगे। अक्टूबर के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेशी काम में भी सफल होने की संभावनाएं बनती हैं। नवंबर के महीने का समय थोड़ा व्यस्त रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ उथल-पुथल सामने आ सकती है। दिसंबर के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध और अच्छे होंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। फरवरी के महीने का समय अधिक व्यस्त होने के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव उत्पन्न होने की संभावनाएं बनती हैं। मार्च के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने का समय हालांकि पहले से अच्छा रहेगा। मई के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है।

PunjabKesari birthday prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय की सेवा करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। छोटी बहन को कोई ड्रेस गिफ्ट करें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ स्वभाव को विनम्र रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!