आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 11 Jun, 2021 08:20 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s s Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 11 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's s Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 11 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले  जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल कपट नहीं होता। 

ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं, परंतु  स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। और बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापारिक फैसले लेते हुए सावधानी बरतें। जून के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा, परंतु कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। अभिमान स्वरूप किसी को अपशब्द ना कहें, वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने का समय व्यापार में तरक्की के लिए शुभ रहेगा। 

स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सितंबर के महीने में छोटी बहन के साथ बहस हो सकती है। संचार माध्यम पर ज्यादा निवेश करने से बचें। अक्टूबर के महीने में अकस्मात घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है। लोगों की कही सुनी बातों में आने से बचें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में व्यापारिक स्तर पर लेन-देन में सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में आपका ध्यान स्वयं के रखरखाव की ओर आकर्षित हो सकता है। मार्च के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। अप्रैल के महीने में आपके कामों में विलंब हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धैर्य से काम लें। मई के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। 
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। 
माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 
पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। 
काले और नीले रंग से परहेज करें। 
धर्म स्थान में सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
              

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!