Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Sep, 2026 08:19 AM

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपए की राशि जमा है और मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसके अलावा मंदिर के ‘रत्न भंडार’ में सोने और हीरे के गहने भी रखे हैं। मंदिर प्रशासन के एक बयान से यह जानकारी...
पुरी (एजैंसी): ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपए की राशि जमा है और मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसके अलावा मंदिर के ‘रत्न भंडार’ में सोने और हीरे के गहने भी रखे हैं। मंदिर प्रशासन के एक बयान से यह जानकारी मिली।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एस.जे.टी.ए.) की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। एस.जे.टी.ए. ने बताया कि उसकी आय मुख्य रूप से भक्तों के दान, मंदिर की खदानों से होने वाली कमाई, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी अनुदान से होती है। एस.जे.टी.ए. के मुख्य प्रशासक अरविंद ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘आय का कुछ हिस्सा अक्षय निधि के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है।’