पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने पर भारत ने कार्रवाई की मांग

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 11:08 AM

hindu temple in pakistan

पाकिस्तान के नरवाल जिले के सिराज गांव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को कथित रूप से तोड़े जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी चिंता जताते हुए घटना की निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान सरकार से मामले की तत्काल और पारदर्शी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त...

नई दिल्ली (एजैंसी): पाकिस्तान के नरवाल जिले के सिराज गांव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को कथित रूप से तोड़े जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी चिंता जताते हुए घटना की निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान सरकार से मामले की तत्काल और पारदर्शी जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भारत एक सदी पुराने अल्पसंख्यक धार्मिक स्थल के खिलाफ हुई कथित तोड़फोड़ की स्पष्ट रूप से भर्त्सना करता है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अधिकारियों की कथित उदासीनता और विफलता को चिंताजनक बताया।

जायसवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की असुरक्षा और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता तथा पूजा स्थलों के कथित उल्लंघन की ओर ध्यान दिलाती हैं।

भारत ने पाकिस्तान से घटना की तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है। 

साथ ही, कथित रूप से क्षतिग्रस्त मंदिर के पुनर्स्थापन के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से सभी अल्पसंख्यक नागरिकों और उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया। भारत ने अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!