उत्साह के साथ मनाया लोक पर्व हरेला

Edited By Updated: 17 Jul, 2021 01:59 PM

uttarakhand cm and minister tree plantation on the occasion of harela fest

नई दिल्ली: राजधानी में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला को उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने वृक्षारोपण किया। राजधानी में रहने वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली: राजधानी में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला को उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने वृक्षारोपण किया। राजधानी में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों में शुक्रवार को हरेला को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया के माध्यम से हरेला की बधाई देते दिखाई दिए।
PunjabKesari, harela, harela festival, uttarakhand harela fest, cm-and-minister-tree-plantation, Dharm, Hindu Vrat Or Tyohar, हिंदू वर्त और त्यौहार
प्रदेश संगठन मंत्री आप युथ विंग धर्मेंद्र रावत धामू ने बताया कि उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला हमारे पूर्वजों की पर्यावरण के प्रति दूरगामी सोच का परिणाम है, जोकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। हरेला जैसे त्यौहार न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है बल्कि आर्थिक व समृद्धि का भी आधार बनते हैं, हरेले पर ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाकर हम अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं और जीव-जंतुओं को जीने का अधिकार दे सकते हैं। 
PunjabKesari, harela, harela festival, uttarakhand harela fest, cm-and-minister-tree-plantation, Dharm, Hindu Vrat Or Tyohar, हिंदू वर्त और त्यौहार
हरेला पर्व के साथ ही सावन का महीना शुरू हो जाता है। हरेला पर्व से 9 दिन पहले घर के मंदिर में कई प्रकार का अनाज टोकरी में बोया जाता है और माना जाता है की टोकरी में अगर भरभरा कर अनाज उगा है तो इस बार की फसल अच्छी होगी। हरेला पर्व के दिन मंदिर की टोकरी में बोया गया अनाज काटने से पहले कई पकवान बनाकर देवी देवताओं को भोग लगाया जाता है जिसके बाद पूजा की जाती है। घर-परिवार के सदस्यों को हरेला (अंकुरित अनाज) शिरोधरण कराया जाता है। 

मुख्यमंत्री ने दी बधाई 
दिल्ली मे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों को हरेला की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया पर्यावरण संरक्षण,प्रकृति प्रेम और हरियाली को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 
PunjabKesari, harela, harela festival, uttarakhand harela fest, cm-and-minister-tree-plantation, Dharm, Hindu Vrat Or Tyohar, हिंदू वर्त और त्यौहार

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!