Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Apr, 2026 10:42 AM

Baglamukhi Jayanti Upay 2026: बगलामुखी जयंती 2026 पर शत्रुओं को शांत करने, कोर्ट केस जीतने और व्यापार में वृद्धि के लिए करें ये विशेष उपाय।
Baglamukhi Jayanti Upay 2026: शक्ति की अधिष्ठात्री मां बगलामुखी की जयंती इस वर्ष 24 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को अवतरित होने वाली मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या हैं। इन्हें 'पीताम्बरा' भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें पीला रंग अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ गुप्त और विशेष उपाय न केवल शत्रुओं को शांत करते हैं, बल्कि जीवन की हर नकारात्मक बाधा को भी नष्ट कर देते हैं।
मां बगलामुखी को प्रसन्न करने की सरल विधि
मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत प्रिय है। अगर आज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर मां बगलामुखी की पूजा की जाए तो मां जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं। पूजा के दौरान मां को पीले फूल चढ़ाएं।
धन-धान्य की कमी होगी पूरी
घर में धन-धान्य की कमी को दूर करने के लिए और परिवार में खुशियों को बरकरार रखने के लिए आज के दिन देवी के यंत्र की स्थापना करनी चाहिए।
शत्रु बाधा से मुक्ति
गुप्त शत्रुओं और विरोधियों के षड्यंत्रों से मुक्ति के लिए बगलामुखी जयंती पर पीले सरसों के दानों से हवन करें।
कानूनी विवादों में सफलता
अगर शत्रुओं ने जीना दूभर कर रखा है, कोर्ट-कचहरी, पुलिस के चक्कर से तंग आ गए हैं, शत्रु चैन से जीने नहीं दे रहे, प्रतिस्पर्धी आपको परेशान कर रहे हैं तो मां बगलामुखी कवच का पाठ करें।

सुरक्षा कवच मंत्र
देवी मां को पान, मिठाई, फल सहित पंच मेवा अर्पित करें। छोटी-छोटी कन्याओं को प्रसाद व दक्षिणा दें। रुद्राक्ष की माला से 1 माला का मंत्र जप करें। मंत्र जाप के समय पूर्व की ओर मुख रखें। हल्दी की माला पर मंत्र जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से सब ओर से रक्षा होती है, त्रिलोकी में कोई हानि नहीं पहुंचा सकता।
सुरक्षा कवच मंत्र- ऊँ हां हां हां ह्लीं बङ्का कवचाय हुम
मन में संघर्ष या उथल-पुथल
सफेद गाय को बासमती चावल पकाकर उसमें पिसी हुई चीनी मिलाकर खिलाएं। मां पीताम्बरा की कृपा से कठिन परिस्थितियों में भी शांत, स्थिर व संतुष्ट रहेंगे।
सुखद लव लाइफ
साथी का बेपनाह प्रेम प्राप्त करने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके मां बगलामुखी का ध्यान करें और जरूरतमंदों को पीले रंग का भोजन कराएं।
