Valley Of flowers: चमोली में फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 06:56 AM

valley of flowers

उत्तराखंड के चमोली जिले में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल फूलों की घाटी को रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने यह जानकारी दी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गोपेश्वर (प.स.): उत्तराखंड के चमोली जिले में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल फूलों की घाटी को रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फूलों की घाटी कहे जाने वाले राष्ट्रीय उद्यान के लिए घांघरिया से 83 पर्यटकों के पहले दल को परमिट जारी कर विधिवत अनुमति दी गई। फूलों की घाटी बद्रीनाथ धाम के पास है।    

हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। घाटी में तरह-तरह की अनेक प्रजाति की वनस्पतियां और रंग-बिरंगे फूल उगते हैं जिनकी निराली छटा देखते ही बनती है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!