अधिक मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता तो न करें ये काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 06:09 PM

vastu

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करने पर भी सफल नहीं हो पाता। जिसके कारण उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका एक कारण वास्तु भी हो सकता है। वास्तु

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करने पर भी सफल नहीं हो पाता। जिसके कारण उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका एक कारण वास्तु भी हो सकता है। वास्तु में ऐसी कई बातों के बारे में बताया गया है जिनका ध्यान न रखने से कई परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार इन कामों को न करके व्यक्ति असफलता से बच सकता है। 

घर में दूध को कभी खुला न छोड़े। यदि दूध गर्म है तो उसे जाली से ढंककर रखें अर्थात उसे पूरी तरह खुला न छोड़े। इससे व्यक्ति को कार्यों में असफलता का मुंख देखना पड़ता है। 

कुछ लोग रात को भगवान की पूजा में अर्पित किए फूलों को पूरी रात वहीं रहने देते हैं। ऐसा न करें इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। मंदिर में सुबह अर्पित किए फूलों को शाम के समय वहां से उठा देना चाहिए। 

प्रतिदिन खाना बनाने के बाद पहली रोटी गाय के लिए निकाल कर रखे लें। ऐसा करने से घर के सदस्यों को कभी धन अौर सेहत संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं। 

रसोईघर या तिजोरी के आस-पास जूते-चप्पल लेकर न जाएं। इससे न सिर्फ धन अपितु घर में रहने वाले सदस्यों का मान-सम्मान भी कम होता है। 

अधिक्तर लोग अपने घर में पौधे रखते हैं। लेकिन घर में भूलकर भी कांटेदार पौधे न रखें। इस प्रकार के पौधे घर के जिस भी हिस्सें में रखें जाते हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!