Vastu Tips For Multiple Clocks: क्यों अधिक घड़ियां बन जाती हैं वास्तु दोष का कारण?

Edited By Updated: 29 Sep, 2025 06:03 AM

vastu tips for multiple clocks

घर की सजावट और वास्तु शास्त्र का आपस में गहरा संबंध होता है। घर में रखी हुई कोई भी चीज न केवल हमारे घर को सुंदर बनाती है, बल्कि हमारे जीवन ऊर्जा पर भी असर डालती हैं। ऐसी ही एक सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण चीज़ है- घड़ियां।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Multiple Clocks: घर की सजावट और वास्तु शास्त्र का आपस में गहरा संबंध होता है। घर में रखी हुई कोई भी चीज न केवल हमारे घर को सुंदर बनाती है, बल्कि हमारे जीवन ऊर्जा पर भी असर डालती हैं। ऐसी ही एक सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण चीज़ है- घड़ियां। भारतीय घरों में घड़ी न सिर्फ समय देखने के लिए होती है, बल्कि इसे वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा गया है। माना जाता है कि घर में लगी घड़ियां परिवार की तरक्की, स्वास्थ्य और सुख-शांति पर असर डालती हैं। लेकिन अगर घड़ियों को गलत दिशा या गलत तरीके से लगाया जाए, तो यह वास्तु दोष भी उत्पन्न कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि घर में कितनी घड़ियां लगाना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Multiple Clocks

घर में बहुत ज्यादा घड़ियां रखना शुभ या अशुभ?
वास्तु के अनुसार, घर में बहुत अधिक घड़ियां लगाना ठीक नहीं माना जाता। ज्यादा घड़ियां होने से घर का वातावरण अस्थिर हो सकता है और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है। कम से कम 2-3 चलती हुई घड़ियां घर में लगाना ही शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Multiple Clocks

घड़ी से जुड़ी जरूरी बातें
घड़ियों को हमेशा सही समय पर सेट रखना चाहिए।
टूट-फूट या काम न करने वाली घड़ी को घर में रखना अशुभ माना जाता है।
अगर कोई घड़ी सही समय नहीं दिखा रही है, तो इसे तुरंत बदलें या ठीक कराएं।

PunjabKesari Vastu Tips For Multiple Clocks

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!