फ्रिज के ऊपर रखें ये शुभ चीजें, वास्तु के अनुसार घर में बढ़ेगी धन-समृद्धि और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 02:11 PM

vastu tips for refrigerator top

आजकल हर घर में फ्रिज सरोई या हॉल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग फ्रिज के ऊपर खाली जगह देखकर वहां राशन का सामान, दवाइयां, पुराने कागज या घर का फालतू कबाड़ रख देते हैं।

Vastu Tips For Refrigerator Top : आजकल हर घर में फ्रिज सरोई या हॉल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम में से ज्यादातर लोग फ्रिज के ऊपर खाली जगह देखकर वहां राशन का सामान, दवाइयां, पुराने कागज या घर का फालतू कबाड़ रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्रों में फ्रिज के भपर रखी चीजों का हमारे घर की आर्थिक स्थिति और नकारात्मक-सकारात्मक ऊर्जा पर सीधा असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार, यदि फ्रिज के ऊपर सही और शुभ चीजें रखी जाएं, तो यह घर में धन का प्रवाह बढ़ाता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु अनुसार, फ्रिज के ऊपर कौन सी चीजें रखना शुभ मानी जाती है। 

Vastu Tips For Refrigerator Top

बांस का पौधा 
वास्तु के अनुसार, बैम्बू यानी बांस का पौधा फ्रिज के ऊपर रखना बहुत शुभ माना जाता है। बांस का पौधा फ्रिज के ऊपर रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी को दीर करने में मदद करता है। 

मनी प्लांट
मनी प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। फ्रिज के ऊपर छोटे कांच के बाउल या बोतल में मनी प्लांट रखना बहुत शुभ होता है। ध्यान रखें कि मनी प्लांट की पत्तियां नीचे की ओर लटकने के बजाय ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए। इससे घर में धन का आगमन बना रहता है।

Vastu Tips For Refrigerator Top

तांबे का सिक्का या छोटी कटोरी 
तांबा अग्नि और सूर्य देव का प्रतीक माना जाता है, जो घर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखता है। फ्रिज के ऊपर एक छोटे से तांबे के बर्तन में थोड़ा-सा साफ पानी या फिर तांबे का एक सिक्का रखना शुभ माना जाता है। यह घर में वास्तु दोष को शांत करता है और धन हानि को रोकता है।

पीली कौड़ियां या लाल कपड़े में बंधा सिक्का
मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां और लाल रंग बेहद प्रिय है। एक छोटे से लाल कपड़े में 2 या 5 पीली कौड़ियां लपेटकर फ्रिज के ऊपर एक कोने में रख दें। यह उपाय घर में तिजोरी की तरह काम करता है और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन-धान्य में वृद्धि करता है।

Vastu Tips For Refrigerator Top

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!