Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Sep, 2026 05:37 PM

हम सभी जानते हैं कि रसोई घर हमारे घर का सबसे पवित्र और महतत्वपूर्ण हिस्सा होती है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में ही माता अन्नपूर्णा का वास होता है और यहीं से पूरे परिवार की सेहत और किस्मत तय होती है।
Vastu Rules Kitchen Slab : हम सभी जानते हैं कि रसोई घर हमारे घर का सबसे पवित्र और महतत्वपूर्ण हिस्सा होती है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में ही माता अन्नपूर्णा का वास होता है और यहीं से पूरे परिवार की सेहत और किस्मत तय होती है। लेकिन अक्सर अनजाने में या हड़बड़ी के चक्कर में, हम रसोई की स्लैब पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जो घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई की स्लैब को हमेशा साफ, व्यवस्थित और दोषमुक्त रखना चाहिए। आगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति, मां लक्ष्मी की कृपा और बेहतर स्वास्थ्य बना रहे, तो आज ही रसोई की स्लैब से इन 4 चीजों को तुरंत हटा दें।
दवाइयां और सिरप की बोतलें
अक्सर घर के लोग याद रखने के चक्कर में या सहूलियत के लिए सुबह-शाम ली जाने वाली दवाइयां रसोई की स्लैब पर ही रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, रसोई घर में रखी दवाइयां घर के सदस्यों में लगातार बीमारियों को निमंत्रण देती हैं। इससे दवाइयों का खर्च कभी खत्म नहीं होता और परिवार का कोई न कोई सदस्य हमेशा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिरा रहता है। दवाइयों को रसोई से बाहर किसी अलमारी या डिब्बे में व्यवस्थित करके रखें।
गंदे या झूठे बर्तन
खाना बनाने या खाने के बाद कई बार लोग गंदे बर्तनों को सिंक के बजाय सीधे रसोई की स्लैब पर उठाकर रख देते हैं, या रात भर गंदे बर्तन स्लैब पर ही छोड़ देते हैं। वास्तु में झूठे बर्तनों को स्लैब पर रखना बेहद अशुभ माना गया है। इससे माता अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, जिससे घर में दरिद्रता आती है और पैसे की तंगी बनी रहती है। बर्तन हमेशा सिंक में रखें या रात को सोने से पहले उन्हें धोकर ही सोएं।
कांच या शीशा
कुछ लोग रसोई को सुंदर या बड़ा दिखाने के लिए स्लैब के सामने या आसपास शीशा लगा देते हैं। वास्तु के मुताबिक, रसोई में चूल्हा 'अग्नि तत्व' का प्रतीक होता है। यदि शीशे में चूल्हे की आग का प्रतिबिंब दिखता है, तो इससे घर में अग्नि तत्व का संतुलन बिगड़ जाता है। इसके प्रभाव से घर के सदस्यों में बात-बात पर तनाव, गुस्सा और आपसी कलेश बढ़ता है। रसोई में किसी भी तरह का दर्पण या अत्यधिक चमकदार कांच लगाने से बचें।
फटे-पुराने कपड़े, झाड़ू या सफाई का सामान
रसोई की स्लैब को पोंछने के लिए गंदे कपड़े, झाड़ू या फिनाइल/सफाई के केमिकल स्लैब पर ही पड़े रहने देना एक बड़ी भूल है। झाड़ू और सफाई के सामान में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जब ये चीजें उस स्थान पर रखी जाती हैं जहां खाना बनता है, तो भोजन में भी नकारात्मकता का समावेश होने लगता है। इससे घर के लोगों की सेहत बिगड़ती है और आर्थिक नुकसान होता है। स्लैब साफ करने वाले कपड़े को धोकर अलग सुखाएं और सफाई के सामान को स्लैब के नीचे या किसी छिपी हुई जगह पर रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ