Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Sep, 2026 03:33 PM

Roof water drainage direction: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत का पानी उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में निकलना बेहद शुभ होता है। जानिए छोटी और बड़ी छत के लिए जल निकासी के सटीक वास्तु उपाय।
Vastu Tips for Roof Slope: घर बनवाते समय हम कमरे, रसोई और मुख्य द्वार के वास्तु का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन अक्सर छत के ढलान और पानी की निकासी (Roof Water Drainage) को अनदेखा कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत से पानी बहने की दिशा घर की आर्थिक स्थिति और खुशहाली को सीधे प्रभावित करती है। अगर पानी सही दिशा में बहता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है, वहीं गलत दिशा में पानी का बहाव वास्तु दोष और धन हानि का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं छोटी और बड़ी छत के लिए जल निकासी के क्या वास्तु नियम हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार छत के पानी की निकासी के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए-
यदि छत छोटी है तो वास्तु के अनुसार छत की ढलान उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) की ओर होना चाहिए ताकि छत का पानी इन्हीं दिशाओं से बाहर निकले। दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या नैऋत्य कोण की तरफ ढलान नहीं देना चाहिए।

यदि छत बड़े आकार की है तो ऐसी स्थिति में सभी दिशाओं में ढलान देना मजबूरी होती है ताकि पानी आसानी से निकाल सके ऐसी स्थिति में उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) अधिक ढलान देते हुए तथा दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या नैऋत्य कोण में कम ढलान देते हुए चारों तरफ से पानी की निकासी कर सकते हैं, ध्यान रहे आग्नेय कोण में पानी का निकास देने से बचना चाहिए।

घर की छत का ढलान आवश्यकतानुसार इतना देना चाहिए कि वर्षा का सारा पानी बिना रुके आसानी से निकल जाये।
वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com
