Vatican city: वर्ल्ड हैरिटेज साइट के अंतर्गत आता है विश्व का पहला सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी

Edited By Updated: 16 Mar, 2024 07:55 AM

vatican city

वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। 2 मील लम्बी सीमा से घिरा हुआ, वैटिकन एक स्वतंत्र देश है, जिसका क्षेत्रफल 44 हैक्टेयर (110 एकड़) है। जानकर हैरानी होगी कि यह इटली के ‘रोम शहर’ के अंदर बसा एक देश है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vatican city: वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। 2 मील लम्बी सीमा से घिरा हुआ, वैटिकन एक स्वतंत्र देश है, जिसका क्षेत्रफल 44 हैक्टेयर (110 एकड़) है। जानकर हैरानी होगी कि यह इटली के ‘रोम शहर’ के अंदर बसा एक देश है। यह नगर एक प्रकार से रोम का एक छोटा-सा भाग है, इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासाद समूह, वैटिकन गार्डन तथा कई गिरजाघर सम्मिलित हैं।

PunjabKesari Vatican city

इसकी जनसंख्या मात्र 1 हजार है और इस देश की मातृभाषा लैटिन है। इसका अपना रेडियो स्टेशन भी है, जो वैटिकन गार्डन के टावर के अंदर स्थित है। यह रेडियो स्टेशन लगभग 20 भाषाओं में दुनिया भर में कार्यक्रम प्रसारित करता है। वैटिकन सिटी में रेलवे स्टेशन भी है, जिसे 1930 में बनाया गया था। यह स्टेशन वैटिकन के नागरिकों से ज्यादा टूरिस्टों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता है।

वैटिकन एक छोटा देश होने के बावजूद भी अपनी डाक टिकट संचालित करता है। यह ईसाई धर्म की प्रमुख शाखा रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख केंद्र है और रोमन कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोगों के सर्वेसर्वा पोप का निवास स्थान भी वैटिकन सिटी ही है। वैटिकन सिटी की करैंसी इटली में भी चलाई जा सकती है अर्थात इटली में यह करैंसी मान्य है।

PunjabKesari Vatican city
वैटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर गिरिजाघर यूनैस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहरों में शामिल है। यहां विश्वप्रसिद्ध संग्रहालय भी है जिसमें अनगिनत चित्र, प्रतिमाएं तथा अन्य कई तरह की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं।

कहा जाता है यदि आप यहां प्रदर्शित की गई हर एक कलाकृति को देखने में 1 मिनट लगाते हैं तो यह पूरा संग्रहालय घूमने में आपको पूरे 4 साल लग जाएंगे।

PunjabKesari Vatican city
वैटिकन को यूनेस्को द्वारा वल्र्ड हैरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है और यह विश्व का पहला ऐसा देश है जो पूरा का पूरा ही वर्ल्ड हैरिटेज साइट के अंतर्गत आता है।

विश्व का सबसे छोटा देश होने के बावजूद भी वैटिकन सिटी अपने नागरिकों को पासपोर्ट सुविधा मुहैया कराता है। वैटिकन सिटी के लोगों की बोलचाल की भाषा लैटिन और इटालियन है।

वैटिकन के कानून के तहत नागरिकों को किसी भी तरह का कर अपनी सरकार यानी पोप को नहीं देना पड़ता। अपितु लोग अपने देश की तरक्की तथा सड़कों आदि की मुरम्मत के लिए सरकार को कर की बजाय नकदी में ही दान देते हैं। यह एक पूर्ण राजशाही देश है। इसके तहत पूर्ण विधायी, न्यायिक और कार्यकारी प्राधिकरण पोप के पास रहता है।

वैटिकन में बने राजशाही महल में 1,000 से अधिक कमरों के साथ कई भवन हैं। इनकी वास्तुकला देखते ही बनती है। महल के भीतर अपार्टमैंट, संग्रहालय, बैठक कक्ष और सरकारी कार्यालय हैं।

PunjabKesari Vatican city

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!